![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर इलाके में गाड़गंगा नदी में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी के बीचों-बीच एक लाश उल्टी हालत में पड़ी दिखाई दी, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर लाया गया।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान हो सके। मामले को लेकर जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
