![]()
फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के समय साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक ठग इन दिनों ITR भरने, रिफंड दिलाने या केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी मैसेज, ईमेल और लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऐसे किसी भी मैसेज या लिंक पर बिना जांच किए क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। कई मामलों में लोग लालच या डर में आकर अपनी बैंक डिटेल और ओटीपी साझा कर देते हैं, जिससे उनके खाते से पैसे निकल जाते हैं।
पुलिस ने साफ कहा है कि आयकर विभाग कभी भी फोन या मैसेज के जरिए ओटीपी या बैंक जानकारी नहीं मांगता। इसलिए किसी भी अनजान कॉल या लिंक से दूर रहें और ITR से जुड़ा काम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें।
अगर कोई संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल मिलता है तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
