![]()
अशोकनगर जिले में रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा गुना-अशोकनगर रोड पर शाढ़ौरा स्थित माहोर पेट्रोल पंप के पास हुआ।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चेकिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी ने बाइक चालक को रोकने के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क पर गिर गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम को समाप्त कराया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी का नाम अमित शर्मा बताया गया है। वहीं, विरोध के दौरान कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि वह बाइक चालक को काफी दूर से रोकने का प्रयास कर रहा था।
घायलों को तुरंत शाढ़ौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि घायल युवक हार्वेस्टर पर काम करते थे और घटना के समय उनके पीछे हार्वेस्टर भी आ रहा था। हादसे के बाद उसी हार्वेस्टर को सड़क पर खड़ा कर जाम लगाया गया था।