![]()
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) की हालिया नीलामी में अशोकनगर के युवा क्रिकेटर अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर टीम ने ₹13.80 लाख की बोली में हासिल किया है। यह राशि नीलामी में उनके लिए लगी दूसरी सबसे बड़ी बोली रही।
अक्षत रघुवंशी की क्रिकेट यात्रा लगातार प्रगति कर रही है। इससे पहले उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.20 करोड़ में साइन किया था, जबकि उनका बेस प्राइस ₹30 लाख था। यह उनकी लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025 में अक्षत ने इंदौर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 4 मैचों में कुल 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था। इस प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट के चुनिंदा शतकवीरों में से एक बना दिया। पिछली MPL नीलामी में अक्षत पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। लेकिन हाल के शानदार प्रदर्शन ने उनकी कीमत और लोकप्रियता दोनों बढ़ा दी। अब रीवा जगुआर टीम को उनसे महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीदें हैं।
