![]()
केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत किए जाने के बाद गुरुवार को विदिशा शहर में महिलाओं ने आभार रैली का आयोजन किया। इस बिल के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारे लगाए। ‘नारी शक्ति वंदना’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इसे लंबे इंतजार के बाद मिला महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
रैली में शामिल महिलाओं का कहना था कि महिला आरक्षण अधिनियम लंबे समय से पारित नहीं हो पा रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ हुआ है। महिलाओं ने यह भी विश्वास जताया कि यह कदम देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और महिलाओं को नई पहचान और सशक्तिकरण प्रदान करेगा।