![]()
भोपाल के बोर्ड ऑफिस के पास स्थित इंडियन कॉफी हाउस में चोरों ने धावा बोलकर लगभग साठ हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। आरोपियों ने पड़ोसी दो दुकानों के ताले भी तोड़कर वहां से सामान चोरी किया।
घटना गुरुवार रात की है। इंडियन कॉफी हाउस हर दिन की तरह रात 11 बजे बंद हुआ था। लेकिन सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट खोलने पहुंचे तो पाया कि लॉक टूटा हुआ है। अंदर जांच करने पर गल्ले में रखे साठ हजार रुपए गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पड़ोस की दो अन्य दुकानों के ताले भी बदमाशों ने चटका दिए और वहां से सामान ले गए। पुलिस का संदेह है कि चोरी में किसी बाहरी गैंग का हाथ है। अधिकारियों ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
