![]()
सोमवार दोपहर को छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीमसराय के पास एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान आरती, पिता शिवशेल मिश्रा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरती अपने चाचा व्योमकेश मिश्रा के साथ हरदा आने के लिए नीमसराय गांव से निकली थी। उनके चाचा ने अपना मोबाइल घर पर भूल जाने के कारण वापस घर लौटे।
सड़क किनारे इंतजार कर रही थी, बाइक ने टक्कर मारी
आरती सड़के किनारे एक पेड़ के पास बैठकर अपने चाचा का इंतजार कर रही थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आरती के सिर में गंभीर चोटें आईं।
उसे तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान गई।
शाम को जिला अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरती अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
