![]()
अशोकनगर में शनिवार को जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने पुरानी कृषि उपज मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। नेताओं ने गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने का विरोध किया और इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने अब तक गेहूं खरीदी की तारीख तीन बार बढ़ाई है और इसे अब 15 अप्रैल तक कर दिया गया है। इसके बावजूद खरीदी केंद्रों पर बारदाना की कमी बनी हुई है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भुगतान में देरी से आर्थिक संकट:
नेताओं ने बताया कि किसानों को 28 अप्रैल तक सोसाइटी का भुगतान करना था, लेकिन समय पर उपज नहीं बिकने के कारण कई किसान भुगतान नहीं कर पाए और डिफाल्टर हो गए हैं। इससे उनका भविष्य आर्थिक संकट में फंस सकता है।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि सरकार की गलत नीतियों और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण किसान लगातार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
कांग्रेस की मांगें और चेतावनी:
कांग्रेस नेताओं ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। साथ ही, उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के घर से मोहन यादव के उज्जैन स्थित आवास तक ट्रैक्टर रैली निकालने की भी चेतावनी दी।
