![]()
बुरहानपुर निवासी मोहम्मद शाकिर तिगाला को गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें औपचारिक रूप से “डॉक्टर” की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त हुई है। उनका शोध विषय “जिले में खेती का लागत-लाभ विश्लेषण” रहा। यह शोध कार्य डॉ. संजय जौहरी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षकों ने उनके शोध कार्य की गुणवत्ता को सराहा और मौखिक परीक्षा (वाइवा-व्होसे) के दौरान उनके प्रस्तुतिकरण को भी अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रकाशन योग्य बताया। डॉ. तिगाला वर्तमान में सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे यूनिक पब्लिक स्कूल बुरहानपुर तथा कादरिया बुरहानी स्कूल बुरहानपुर में भी अपनी शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी उन्हें बधाई एवं सराहना व्यक्त की गई है।
