बुरहानपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर शिकारपुरा थाना परिसर के सामने स्थित जीजामाता व छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ व्यक्तित्व केवल नाम नहीं होते, बल्कि वे एक विचारधारा और प्रेरणा बन जाते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे ही एक तेजस्वी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिनका जीवन साहस, स्वाभिमान और जनकल्याण का प्रतीक है।
रिंकू टाक ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि इस अवसर पर इंद्रसेन देशमुख, मीनाक्षी महाजन, संगीता पंडित, कैलाश यावतकर, कांग्रेस महामंत्री आशीष भगत, दीपक जंगाले, हेमंत पाटिल, अरुण जोशी, असलम खान, शहजाद नूर, योगेश पुनीवाला, सूरज तायडे़, रितेश गहुले और प्रहलाद सूर्यवंशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
