Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Jan Sansar News

Jan Sansar News

Hindi News Chennel

Primary Menu
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • जम्मू कश्मीर
  • राजनीति
  • विदेश
  • अपराध
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • E-Paper
Watch Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में सोशल मीडिया पर सख्ती, भड़काऊ पोस्ट लाइक-शेयर करना भी माना जाएगा अपराध
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में सोशल मीडिया पर सख्ती, भड़काऊ पोस्ट लाइक-शेयर करना भी माना जाएगा अपराध

editordesk May 25, 2026 1 minute read
chatgpt-image-may-25-2026-031217-pm_1779702240.png

शहर में सोशल मीडिया के बिगड़ते माहौल और संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत भोपाल में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

नए आदेश के अनुसार अब सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित पोस्ट डालने के साथ-साथ ऐसे पोस्ट को लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करना भी अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।

पुलिस का कहना है कि फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक और जातिगत भावनाएं भड़काने वाले फोटो, वीडियो और संदेश प्रसारित कर रहे हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि ऐसी गतिविधियों से दो समुदायों के बीच तनाव और वैमनस्य बढ़ सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।

जारी आदेश में पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि कई बार मूल पोस्ट से अधिक उसके कमेंट और क्रॉस-कमेंट माहौल खराब करते हैं। गैरजिम्मेदाराना तरीके से किए जा रहे द्वेषपूर्ण और अश्लील कमेंट सामाजिक तनाव को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर व्यापक निगरानी और नियंत्रण लागू किया गया है।

साइबर कैफे संचालकों के लिए भी जारी हुए निर्देश

आदेश में साइबर कैफे संचालकों के लिए भी सख्त नियम तय किए गए हैं। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को इंटरनेट उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक उपयोगकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा वेब कैमरा के जरिए उपयोगकर्ताओं की फोटो रिकॉर्ड रखना भी जरूरी होगा।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले दो माह तक प्रभावी रहेगा, जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आदेश एकपक्षीय रूप से जारी किया गया है। हालांकि इससे प्रभावित व्यक्ति धारा 163 के तहत पुलिस आयुक्त के न्यायालय में अपील कर सकता है।

Please follow and like us:
fb-share-icon
Tweet
Pin Share

About the Author

editordesk

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों पर गूंजे पानी दो, पानी दो… के नारे: फ्री पानी की सुविधा बंद होने से फूटा गुस्सा
Next: बेटे के शव को देखते ही मां ने भी तोड़ा दम: इंदौर में कुछ ही मिनटों में उजड़ गया परिवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

ac8bc1bb-1841-474b-a2d0-aa640576732a_1781452896000.jpg
  • मध्य प्रदेश

ओवरलोड वाहनों, शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का कटनी के मिशन चौक पर धरना

editordesk July 26, 2026
ezgifcom-resize-12_1781457825.gif
  • मध्य प्रदेश

MCX कारोबारी की आत्महत्या केस: 5 फरार आरोपियों पर इनाम ₹25 हजार, शहरभर में लगाए गए वांटेड पोस्टर

editordesk July 8, 2026
gifmagicsite-96_1781461358.gif
  • मध्य प्रदेश

ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक को VIDEO के नाम पर ब्लैकमेल, व्हाट्सएप पर ‘✋’ भेजकर मांगी लाखों की रंगदारी

editordesk July 8, 2026

You may have missed

ac8bc1bb-1841-474b-a2d0-aa640576732a_1781452896000.jpg
  • मध्य प्रदेश

ओवरलोड वाहनों, शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का कटनी के मिशन चौक पर धरना

editordesk July 26, 2026
1859317-13
  • Uncategorized

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों का विरोध: राष्ट्रपति-PM को भेजा पत्र, कमेटी बोली- फैसला वापस लिया जाए

editordesk July 8, 2026
ezgifcom-resize-12_1781457825.gif
  • मध्य प्रदेश

MCX कारोबारी की आत्महत्या केस: 5 फरार आरोपियों पर इनाम ₹25 हजार, शहरभर में लगाए गए वांटेड पोस्टर

editordesk July 8, 2026
gifmagicsite-96_1781461358.gif
  • मध्य प्रदेश

ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक को VIDEO के नाम पर ब्लैकमेल, व्हाट्सएप पर ‘✋’ भेजकर मांगी लाखों की रंगदारी

editordesk July 8, 2026
  • Home
  • About Us
  • Advertisment with us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | jansansarnews by jansansarnews.
Facebook
fb-share-icon
X (Twitter)
Tweet
YouTube
Instagram