![]()
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से संचालित रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की जून महीने में एक-एक ट्रिप तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई है। रेलवे के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन–चांपा जंक्शन रेलखंड पर थर्ड और फोर्थ लाइन से संबंधित अधोसंरचना कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग जैसे जरूरी तकनीकी कार्य निर्धारित किए गए हैं।
इन्हीं कार्यों के चलते भोपाल मंडल से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप को जून माह में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए यात्री एनटीईएस (NTES) या 139 रेल मदद सेवा का उपयोग कर सकते हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
