![]()
सोमवार को खरगोन में छात्रों ने शैक्षिक समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बैनर तले यह धरना दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला।
छात्रों ने स्कूल छात्रावासों में सुविधाओं और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की मांग की। साथ ही जिले के स्कूलों और कॉलेजों में खाली पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाओं का संचालन और स्कूल भवनों की मरम्मत कराने की भी मांग की।
धरना प्रदर्शन अफसरों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। डिप्टी कलेक्टर लोकेश छापरे और खरगोन एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्र कलेक्टर से मिलने पर अड़े थे, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण वे उपलब्ध नहीं हो पाए।
छात्रों ने एसडीएम को अपनी 20 सूत्रीय समस्याओं का पत्र सौंपा, और अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने दो घंटे का धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त किया।
