मऊगंज-हनुमना हाईवे पर शुक्रवार शाम माइक्रो सिंचाई परियोजना के पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। कर्मचारी राजराखन पटेल (दुवगवा कुर्मियांन निवासी) पर अचानक भारी पाइप गिर गया, जिससे उनके दोनों पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

हादसा गैलेक्सी होटल के पास करीब शाम 7:30 बजे हुआ। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बताया कि पाइप का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायल को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा न होने का आरोप लगाया। संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई जारी है।












Leave a Reply