सेवानिवृत्ति के चलते मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री सहित सम्पदा और राजस्व निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए थे। इन पदों के खाली रहने से टेंडर प्रक्रिया, निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे।
आईडीए द्वारा इन पदों को भरने के लिए पहले भी कई बार शासन को पत्र भेजकर नियुक्तियों की मांग की गई थी। बोर्ड प्रस्ताव के बाद अब शासन से अनुमति मिलने पर 29 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती से इंजीनियरिंग और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर संस्थान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इंदौर जिले में टीपीएस योजनाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी स्टाफ की कमी का असर देखने को मिल रहा था। पर्याप्त कर्मचारियों के अभाव में प्रोजेक्ट्स निर्धारित समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को आईडीए में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर शिवम वर्मा और आईडीए के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान चंदन नगर, बड़ा गणपति सहित विभिन्न पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।