Torn National Flag Flying in Tilwara, Jabalpur: 75-Foot Tricolor Installed on Mayor’s Initiative Left Unattended for 3 Days|जबलपुर के तिलवारा में लहरा रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज: महापौर की पहल पर लगा 75 फीट ऊंचा तिरंगा, 3 दिन से कोई ध्यान नहीं


जबलपुर

में तिलवारा स्थित गांधी भवन क्षेत्र में 75 फीट ऊंचाई पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज एक तरफ से फट गया है और यह स्थिति पिछले लगभग 3 दिनों से बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द ध्वज को बदलने की मांग की है।

स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है और इसका विश्व स्तर पर विशेष सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि जब नगर प्रशासन और महापौर की पहल पर यह 75 फीट ऊंचा झंडा स्थापित किया गया है, तो उसकी नियमित देखरेख और समय-समय पर बदलाव की जिम्मेदारी भी प्रशासन की ही बनती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि फटे हुए तिरंगे को तत्काल हटाकर सम्मानपूर्वक नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए नियमित निगरानी और देखरेख की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *