Over 70 Wild Elephants Take Shelter in Bandhavgarh: Forest Department Working to Keep Them Away from Villages, Monitoring Continues|बांधवगढ़ में 70 से अधिक जंगली हाथियों का डेरा: वन अमला गांवों से दूर रखने में जुटा, निगरानी जारी


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 70 से अधिक जंगली हाथियों ने अपना ठिकाना बना लिया है। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग के सामने ग्रामीणों और फसलों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। वन्य प्राणी और मानव के बीच टकराव को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सोमवार को हाथियों की आवाजाही खितौली, पतौर, पनपथा और कल्लवाह परिक्षेत्रों में दर्ज की गई। इन हाथियों के झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं और एक टेढ़े दांत वाला हाथी भी देखा गया है। वर्तमान में ये हाथी टाइगर रिजर्व के चार अलग-अलग परिक्षेत्रों में घूम रहे हैं।

टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के अनुसार, जंगली हाथियों की लगातार निगरानी के लिए परिक्षेत्रों में टीमें तैनात रहती हैं। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हाथी किसी भी स्थिति में गांवों की ओर न बढ़ें। यदि कोई हाथी दल गांव की दिशा में बढ़ता है, तो रिस्पांस टीम तुरंत सक्रिय होकर उन्हें वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास करती है।

इसके साथ ही मॉनिटरिंग टीम भी हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश की संभावना को देखते हुए निगरानी और अधिक सख्त कर दी जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *