![]()
मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और एमपी HRAWI चेयरमैन सुमित सूरी के नेतृत्व में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल स्थित वल्लभ भवन में एसीएस (फूड एंड सिविल सप्लाय) रश्मि अरुण शमी तथा पेट्रोलियम, ऑयल एवं गैस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए कमर्शियल एलपीजी और पीएनजी गैस सप्लाई से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान उद्योग से संबंधित कई प्रमुख मांगें रखीं।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि होटल उद्योग पूरी तरह गैस पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि सप्लाई में अनियमितता और दरों में वृद्धि के कारण होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय और इससे जुड़े हजारों कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के सुचारु संचालन के लिए नियमित और निर्बाध गैस आपूर्ति आवश्यक है।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने PNG दरों में कमी और गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग भी रखी, ताकि उद्योग को स्थिरता मिल सके और संचालन प्रभावित न हो।
एसीएस रश्मि अरुण शमी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि कमर्शियल गैस सप्लाई को नियमित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होटल उद्योग प्रदेश में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।












Leave a Reply