![]()
मऊगंज जिले में फर्जी दस्तावेजों और जालसाजी के माध्यम से पारिवारिक जमीन अपने नाम कराने वाले एक आरोपी को नईगढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई।
शिकायतकर्ता 85 वर्षीय रामदास साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य द्वारिका साहू ने साझा पारिवारिक जमीन के आराजी नंबर 517, 797, 823, 846, 849 और 956 में बंटवारे के दौरान उनकी सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम करवा ली।
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन तथा विक्रम सिंह परिहार और सचि पाठक के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। घटना के बाद से आरोपी फरार था। 15 मार्च 2026 को 55 वर्षीय द्वारिका साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।












Leave a Reply