![]()
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को अशोकनगर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर दो दिवंगत सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अपने दौरे की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री तोमर ने दिवंगत जनकदुलारी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर तहसील ईसागढ़ के ग्राम महुअन पहुंचे। यहां उन्होंने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया और उनके कार्यों की सराहना की।












Leave a Reply