![]()
रायसेन तहसील के चांदपुर गांव की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के समक्ष जनसुनवाई में अवैध शराब बिक्री को रोकने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पति लाड़ली बहना योजना के पैसों से शराब पीते हैं और जब वह खत्म हो जाता है, तो घर का सामान बेचकर शराब खरीदते हैं।
महिलाओं के अनुसार, चांदपुर में दो से तीन स्थानों पर अवैध शराब और कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे परिवारों में रोज विवाद हो रहे हैं और घर का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी शिकायतें दी गईं, लेकिन आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर अवैध शराब पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आगामी दिनों में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शराब के सेवन से छोटे बच्चे और युवा भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सामाजिक ताने-बाने पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।












Leave a Reply