Shivraj Singh Chouhan Slams Mamata Banerjee Over ‘Prime Minister’ Reference; Criticizes Bengal for Blocking Central Schemes|शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर हमला बोला: ‘प्रधानमंत्री’ शब्द से परहेज, बंगाल में रोकीं केंद्र की योजनाएं


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की सरकार जनहित की बजाय राजनीति में लगी हुई है। चौहान ने कहा, “विपक्ष तख्तियां लेकर हाय-हाय करता रहे, लेकिन दुनिया भारत की कृषि नीतियों की तारीफ कर रही है। जलने वाले जला लें, हम किसानों का भाग्य बदलेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य’ जैसी योजनाएं केवल इसलिए लागू नहीं की गईं क्योंकि उनके नाम में ‘प्रधानमंत्री’ है। इसे किसानों के साथ “खुला अन्याय” करार देते हुए उन्होंने टीएमसी पर वोट बैंक राजनीति का आरोप लगाया। चौहान ने प्राकृतिक खेती मिशन को लागू न करने को भी गलत ठहराया।

इसके साथ ही उन्होंने गर्व से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने चावल उत्पादन में चीन को पीछे छोड़ दिया है और देश का खाद्यान्न उत्पादन 357 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। उन्होंने तंज कसा कि “एक समय था जब हम अनाज मांगते थे, आज चिंता यह है कि रिकॉर्ड पैदावार को कहां रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *