![]()
मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दतिया जिले में मौसम ने गर्मी का तेवर दिखाया। सोमवार को अधिकतम तापमान पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर करीब ढाई बजे पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है। सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को दिन में गर्मी का अनुभव हुआ।
दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस और शीतल पेय का सहारा लेते दिखे। शहर में ठंडे पेय और जूस की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई।
सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में पंखे और एसी चालू कर दिए गए, कई जगहों पर कूलर भी चालू कर दिए गए। अचानक आई इस गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।












Leave a Reply