Wheat Crop Fire in Nipania Khurd Village of Sehore, About 20 Quintals Burnt|सीहोर के निपानिया खुर्द गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख

सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस आगजनी में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस घटना में सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों की फसल को नुकसान हुआ है। बताया गया कि खेत में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे खड़ी फसल का बड़ा हिस्सा जल गया।

फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द गांव में खेत में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया।

बताया गया है कि खेत में आग लगते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *