![]()
इंदौर में एक निजी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत युवती ने कथित रूप से रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता शनिवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ महिला थाने पहुंची और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के बेटे फरहान के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन के मामले में शिकायत दर्ज कराई।
हिंदू जागरण मंच के कन्नू मिश्रा और उनके संगठन के लोग युवती को लेकर महिला थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर फरहान पुत्र शफुद्दीन शेख, निवासी बुढ़ानिया, के खिलाफ मामला दर्ज किया। फरहान के पिता हातोद में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को विजय नगर के एक कैफे में फरहान से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और उसके बाद व्हाट्सऐप चैटिंग के जरिए संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार, 15 नवंबर को फरहान ने उसे अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने फ्लैट पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने कुछ देर में माता-पिता के आने की बात कही और इसी दौरान कथित रूप से युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।
युवती ने बताया कि जब उसने शादी की बात उठाई, तो फरहान ने अपने असली नाम मोहित नहीं, बल्कि फरहान बताकर अपनी शादीशुदा होने की बात कही। यह जानकर पीड़िता वहां से चली गई। आरोप है कि इसके बाद फरहान ने फोटो और वीडियो के नाम पर युवती को ब्लैकमेल किया और 13 दिसंबर 2025 तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अभी भी उसे धमका रहा है।
पीड़िता ने यह जानकारी अपने चचेरे भाई को दी, जिन्होंने संगठन के लोगों को मामले की सूचना दी। इसके बाद महिला थाने में फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की तस्वीरें भी वायरल की हैं।












Leave a Reply