![]()
सागर के बस स्टैंड के पास एक यात्री के साथ बदमाशों ने मारपीट की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल के परिजन पन्ना से सागर पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र श्रीराम पटेल (30 वर्ष), निवासी ग्राम कमलपुरा, पन्ना, रविवार को इंदौर से ओम सांईराम ट्रेवल्स की बस में पन्ना जा रहे थे। सोमवार तड़के बस सागर बस स्टैंड पर पहुंची। शिवम बाथरूम के लिए बस से नीचे उतरे, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में शिवम के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए। घायल को ऑटो चालकों ने तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया।
घायल शिवम पटेल ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे बस स्टैंड पर बस से नीचे उतरकर बाथरूम जा रहे थे। उसी समय स्कूटी पर सवार तीन युवक आए। वे पहले बस में चढ़ गए और कुछ देर बाद नीचे उतरे। उन्होंने शिवम को देखा और कहा कि “यह नहीं है, शायद वह किसी को तलाश रहे थे।” शिवम जब बस में चढ़ने लगे, तभी पीछे से उनके सिर पर दो डंडे मारे गए। इसके बाद और मारपीट हुई। शिवम ने कहा कि बस स्टाफ ने मदद नहीं की और उन्हें ऑटो चालकों ने ही अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायल के पिता श्रीराम पटेल पन्ना से सागर पहुंचे और पुलिस को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायल का इलाज चल रहा है।












Leave a Reply