मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी स्थित प्रसिद्ध चिरई टोर माता मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। हालांकि आसपास के लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण मामले का जल्द पता चल गया और संदिग्धों को पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर परिसर में बने एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी के मुताबिक यह घटना संभवतः रात करीब 11 बजे के आसपास हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
चोरी की खबर मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालु और आसपास के लोग सक्रिय हो गए। इसी दौरान स्थानीय लोगों को सागर कुशवाहा नामक एक युवक पर शक हुआ, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
आरोपी ने बताया कि चोरी किया गया सामान मंदिर के पास स्थित जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया है। इसके बाद लोगों ने उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद कर लिया।
सेटी साहू के अनुसार बरामद किए गए सामान में माता के श्रृंगार से जुड़ी सामग्री, मंदिर के घंटे के साथ-साथ अन्य स्थानों से चोरी किया गया सामान भी शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।











Leave a Reply