Holi Milan Celebration at Yuva Sadan: MLA Rameshwar Sharma Joins Devotees in Flower Holi and Bhajan Festivities|युवा सदन में होली मिलन समारोह: विधायक रामेश्वर शर्मा ने फूलों की होली और भजनों पर मनाया उत्सव

राजधानी में होली का उत्साह अपने चरम पर है। इसी क्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

समारोह में फूलों की होली का आनंद लिया गया और भजनों की मधुर धुन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भक्ति गीतों और भजनों पर उत्साहपूर्वक झूमते दिखाई दिए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पूरे वातावरण को उल्लास और रंगों से सराबोर कर दिया।

युवा सदन परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का अवसर देता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पर्व समाज को एक साथ मिलकर उत्सव मनाने और सनातन परंपराओं का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।

विधायक ने आगे कहा कि हिंदू नववर्ष भी निकट है और इसे लेकर समाज में उत्साह और उमंग का वातावरण है। नववर्ष के स्वागत के लिए कई आयोजन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को शाम 5 बजे अटल पथ पर भगवा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें सनातनी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अलावा, 18 मार्च को हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *