Team India Star Tilak Varma Visits Mahakal Temple: Says – Prayed Before Victory, Came to Seek Blessings After Win|टीम इंडिया के स्टार तिलक वर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे: बोले- भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी, जीत के बाद दर्शन करने आए


बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता और स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी कही।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार उज्जैन आए तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पंवार के बेटे पार्थ पंवार और कुछ विधायक भी मौजूद थे।

चांदी द्वार से जलाभिषेक किया

मंदिर में तिलक वर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए उन्होंने पहले ही भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी। अब टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के बाद वह आशीर्वाद लेने उज्जैन आए हैं।

महाकाल मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *