![]()
इंदौर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कारोबारी द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर प्रकरण तुकोगंज पुलिस को सौंपा गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, तुकोगंज इलाके के निवासी संजय जैन को गुरुवार को एक धमकी भरा फोन कॉल आया। कॉल मिलने पर उन्होंने उसे तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक वॉयस मैसेज प्राप्त हुआ।
इस वॉयस मैसेज में संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस का सहयोगी बताते हुए अपना नाम हेरी बाक्सर बताया और 15 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद संजय जैन ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए तुकोगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। संजय जैन रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।












Leave a Reply