![]()
उमरिया जिले में कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष विजय कोल द्वारा 29 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसमें संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी जैसे पद शामिल किए गए हैं। इस गठन को आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नई कार्यकारिणी में पुष्पराज सिंह को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ओमप्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल दहिया, सुखरेन कोल, ज्ञान प्रकाश पटेल, प्रमोद उपाध्याय, बिहारी सिंह, अशोक मिश्रा और अमर बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर कृष्णा सिंह, तिलक राज सिंह, राजेश शुक्ला, बहोरी साहू, दुर्गा गुप्ता, मोहम्मद नईम, राजय अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, सिंगर और बेटी बाई रजक को नियुक्त किया गया है।
वहीं सचिव पद के लिए माया सिंह, अयोध्या, हेमनाथ, संतोष सिंह, अंबिका चौधरी, रामकिंकर पाल, सुनील झारिया, जियालाल बैगा, झल्लू कोल और प्रदीप तिवारी को दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त विक्की दहिया को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।












Leave a Reply