![]()
शिवपुरी शहर के लाल माटी क्षेत्र स्थित दुबे नर्सरी के पास सोमवार दोपहर एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। लाल माटी क्षेत्र निवासी मोनू खटीक ने बताया कि वह उस समय बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे मंदिर गए थे।
दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा और तुरंत मोनू खटीक को फोन कर सूचना दी। जब मोनू खटीक घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे में आग लगी हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाने का काम किया।
आग से घर में रखी लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए की ज्वेलरी, करीब 50 हजार रुपए नकद और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।












Leave a Reply