मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के माधव तिवारी को IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपए में रिटेन किया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाज माधव ने क्रिकेट के बड़े मंच पर अप
.
मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के बावनगढ़ गांव निवासी माधव ने महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर उम्र-समूह क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
माधव ने इंदौर डिवीजन की अंडर-15 और अंडर-18 टीमों के लिए खेलते हुए हैट्रिक सहित 6 विकेट लेने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। सीनियर डिवीजन MK भाया ट्रॉफी 2021-22 में वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में आए।
अंडर-18 में दोहरा शतक, टी20 लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन
अंडर-18 स्तर पर इंदौर डिवीजन टीम की कप्तानी करते हुए माधव ने दोहरा शतक लगाकर टीम को खिताब दिलाया। इसके बाद, मध्यप्रदेश टी20 लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 72 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता प्रदर्शित हुई।
माधव ने IPL ऑक्शन के लिए खुद को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के साथ पंजीकृत किया था। IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पहली बार 40 लाख रुपए में खरीदा था। अब 2026 के लिए भी टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए रिटेन किया है। वे टीम में एक उपयोगी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।


माधव को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान केरल क्रिकेट टीम के हेड कोच अमय खुरासिया से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। वे दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर के छात्र रहे हैं। अंडर-15, अंडर-18 और अंडर-23 में इंदौर डिवीजन का प्रतिनिधित्व कर चुके माधव बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी दक्ष हैं।
परिवार के लिए गर्व और भावुक पल
माधव के पिता अवधेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा चयन होने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ और सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया।

अवधेश तिवारी ने कहा कि अभय खुरासिया के नेतृत्व और अनुभवी कोच संचय जगदाले, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और देवाशीष निलोसे के मार्गदर्शन ने माधव के खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश टी-20 लीग की शुरुआत के लिए महाराज्यमन सिंधिया का भी धन्यवाद किया, जिससे प्रदेश के कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है।












Leave a Reply