Fake Communal Clash Video in Sihora: Katni Youth Arrested for Spreading Misinformation on Social Media|सिहोरा में फिर सांप्रदायिक लड़ाई का फर्जी वीडियो: कटनी के युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर गिरफ्तार

जबलपुर के सिहोरा में पुराने हिंदू-मुस्लिम विवाद को भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल करने वाला कटनी का 19 वर्षीय अजय सिंह राजपूत पुलिस के गिरफ्त में आ गया। वह बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पटना रोड का निवासी है।

मामला 7 मार्च का है। स्थानीय निवासी शिवम कुमार श्रीवास ने सिहोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर किसी ने सिहोरा का झूठा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कैप्शन था—’सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई’। यह वीडियो सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए बनाया गया था।

शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इंस्टाग्राम आईडी ट्रेस की। मुखबिरों और साइबर सेल की मदद से अजय की पहचान हुई। 8 मार्च को उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया गया और JMFC सिहोरा की अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया।

यह फर्जी वीडियो 19 फरवरी की सिहोरा घटना से संबंधित था, जब एक मंदिर में तेज साउंड सिस्टम को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोग भिड़ गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रख रही है और आम जनता से अपील की कि भड़काऊ या फर्जी पोस्ट न करें। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *