Youth Attacked in Bhopal: Ear Cut and Head Injured Over Old Case Dispute|भोपाल में युवक का कान काटा, सिर और गर्दन पर वार: पुराने केस में समझौता न करने पर बदमाशों ने की वारदात

भोपाल के कोतवाली इलाके में गुरुवार रात एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में युवक का कान काट दिया गया और सिर में तीन गंभीर घाव आए हैं। साथ ही, गर्दन के पिछले हिस्से पर भी एक वार हुआ है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात पुराने केस में समझौता न करने के कारण हुई। घायल का नाम अल्ताफ राजा है और वह ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, अल्ताफ राजा पर अमन नेपानी और उसके तीन अन्य साथियों ने चाकू से हमला किया। हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में आरोपी लगातार अल्ताफ पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन अल्ताफ ने समझौता करने से इनकार कर दिया। इसी कारण नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *