Election of Vijaypur MLA Mukesh Malhotra Declared Void by High Court|विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव हाईकोर्ट ने किया निरस्त



ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। यह फैसला उस याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया, जो विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर की गई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि उपचुनाव के दौरान मुकेश मल्होत्रा ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया, उसमें अपने खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों की जानकारी पूरी तरह से नहीं दी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मल्होत्रा पर कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र में केवल 2 मामलों का ही उल्लेख किया।

इसी मामले की सुनवाई के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए विजयपुर विधानसभा से मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को निरस्त घोषित कर दिया।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *