![]()
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार को बैतूल पहुंचे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सड़क मार्ग से बैतूल का सफर किया और खंडेलवाल निवास पहुँचकर परिवार के सदस्यों से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
कुछ ही देर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुँचेंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहेंगी।
सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता लगातार बैतूल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। खंडेलवाल निवास पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आगमन लगातार जारी है। पूरे प्रदेश से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक व्यक्त करने बैतूल पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध और हेलीकॉप्टर लैंडिंग की पूरी तैयारियाँ कर ली हैं।












Leave a Reply