![]()
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा टल गया, जब छात्रों से भरी एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना वन मंडल कार्यालय के पास वीआईपी रोड पर हुई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार छात्रों को केवल मामूली चोटें आईं और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजागृति स्कूल के कुछ छात्र जबलपुर नाके के पास स्थित एक होटल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। विजयनगर की ओर से आ रही बोलेरो (MP 34 CA 0641) को एक छात्र ही चला रहा था। जब वाहन वीआईपी रोड पर वन मंडल कार्यालय के सामने पहुंचा, तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बोलेरो सड़क पर ही पलट गई।
बोलेरो पलटने के बाद फिसलते हुए वन मंडल कार्यालय के बाहर लगी कटीली तार की फेंसिंग से जा टकराई। उस समय घटनास्थल के आसपास काफी लोग मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि वाहन किसी राहगीर से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का नुकसान भी हो सकता था।












Leave a Reply