45 Complaints Received in Rajgarh Public Hearing; Officials Directed to Resolve Housing, Pension and Land Issues|राजगढ़ जनसुनवाई में 45 शिकायतें पहुंचीं: आवास, पेंशन और जमीन विवाद पर अधिकारियों को निर्देश


राजगढ़ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम हुलखेड़ी की निवासी जमना बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम लखोनी के रामबाबू ने भी आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखी।

ग्राम भियापूरा के शंकरलाल ने बताया कि उनकी पत्नी की वृद्धावस्था पेंशन पिछले छह महीनों से बंद है। इस मामले में भी संबंधित अधिकारियों को लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम दिलावरा के बंशीलाल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तहसीलदार राजगढ़ को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए।

जनसुनवाई में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान और आवेदकों को राहत दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *